Ajit Pawar Networth : करोड़ों की संपत्ति, राजनीतिक विरासत छोड़ गए Ajit Pawar l Plane Crash News

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का आज एक विमान हादसे में निधन हो गया। इस विमान हादसे की कई खौफनाक तस्वीरें भी सामने आई हैं। कैसे? सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ और अचानक से उसमें भीषण आग लग गई और वह एक आग का गोला बन गया। इसके बाद इस प्लेन क्रैश में अजीत पवार समेत क्रू मेंबर्स और सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई। अब इस हादसे ने सिर्फ राजनीति जगत ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। फिलहाल कई राजनेता इस हादसे की जांच की मांग करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
लेकिन इस सबके बीच आपका यह जानना भी जरूरी है कि अजीत पवार अपने पीछे आखिर कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं और उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनावों के दौरान अपने चुनावी हलफनामे में क्या कुछ बयां किया था। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 204 के विधानसभा चुनावों के दौरान अजीत पवार ने अपनी कुल नेटवर्थ लगभग 124 करोड़ बताई थी। 8.22 करोड़ से ज्यादा की चल और 37.15 करोड़ की अचल संपत्ति उन्होंने लिस्ट की थी। वहीं उनके पास निजी रिपीट व उनके पास निजी संपत्ति में दो कारें, एक Toyota कैमरी और एक Honda CRV है। इसी के साथ एक ट्रैक्टर, चांदी का सामान, फिक्स डिपॉजिट, शेयर और बॉन्ड भी शामिल थे। वहीं बात करें उनकी पत्नी राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार की तो उनके पास भी 14.57 करोड़ की चल और 58.39 करोड़ की अचल संपत्ति है।
इसी के साथ अजीत पवार के पास 14.12 लाख कैश बैंक खातों में 6.81 करोड़ भी शामिल है जो उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में 2024 के दौरान डिक्लेअर किए थे। इसी के साथ ₹55 लाख से ज्यादा का निवेश और ₹1 करोड़ से ज्यादा की LIC पॉलिसी भी उन्होंने जाहिर की थी। वहीं उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के पास इसके अलावा ₹44 लाख से ज्यादा की LIC पॉलिसी भी है जो बताई गई थी। आपको बता दें अजीत पवार मौजूदा सरकार में वित्त और योजना मंत्री भी थे। अगले महीने 23 फरवरी को ही मुंबई में राज्य विधानमंडल का बजट सत्र भी शुरू होना है। 2026-27 का यह बजट अब कौन पेश करेगा यह भी देखने वाली बात होगी। वहीं आपको बता दें अपने चाचा शरद पवार के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने राजनीति में कदम रखा था।
जब उन्हें एक चीनी मिल के बोर्ड में चुना गया था। इसके बाद वह रिकॉर्ड छह बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे लेकिन कभी मुख्यमंत्री बन नहीं पाए। अनुभवी राजनेता अजीत पवार ने कभी भी राज्य का मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा नहीं छिपाई। जुलाई 2023 में बीजेपी और शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल होने से पहले वह नवंबर 2019 में उप मुख्यमंत्री थे जब देवेंद्र फडनवीस मुख्यमंत्री थे। लेकिन उनकी सरकार मुश्किल से दो ही दिन चल पाई थी। फिलहाल अब यह जो हादसा हुआ है, इसके बाद हर कोई सब है।
अजीत पवार जमीन से जुड़े हुए नेता माने जाते थे। अपने लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को हल करना और आगे के लिए रास्ता निकालना इस पर वो काम करते थे। अजीत पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडनवीस ने स्कूलों की छुट्टी आज घोषित कर दी है। वहीं राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की गई है।